हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 December 2024

माध्यमिक में नोशनल वेतनवृद्धि के लिए कॉमन प्रोफार्मा जारी

 


लखनऊ। शासन ने 30 जून व 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों को नोशनल वेतनवृद्धि जोड़ते हुए पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ देने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कई उप शिक्षा निदेशक अलग-अलग प्रारूप पर सूचना मांग रहे थे। 


ये भी पढ़ें - 18 माह के NIOS डीएलएड की वैधता के सम्बन्ध में कोर्ट आर्डर

ये भी पढ़ें - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा हेतु महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 की अध्यक्षता में दिनांक 17-12-2024 को सांय 04.00 बजे वर्चुअल बैठक आहूत किये जाने के संबंध में ।

ये भी पढ़ें - 5 साल की सेवा वाले शिक्षक ही कर सकेंगे अप्लाई

इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कॉमन प्रोफार्मा जारी किया है। निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी मंडलीय उप शिक्षा निदेशक नए कॉमन प्रोफार्मा पर ही पेंशनरों से सूचनाएं लेकर कोषाधिकारी कार्यालय में जमा करें। उप्र. अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षण कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र व महामंत्री राजकुमार बाजपेई ने कहा है कि इससे पेंशनरों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more