हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 January 2025

बोर्ड का बिगुल: बोर्ड परीक्षा के लिए सूची न देने पर 200 कालेजों को नोटिस

 

अमरोहा जिला विद्यालय निरीक्षक ने यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए समस्त विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों से शिक्षकों की सूची के साथ उनके ड्यूटी कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद अब तक 200 विद्यालयों से सूची नहीं आई है। सभी को नोटिस जारी कर शीघ्र ही सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। इतना ही नहीं लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी को दो पालियों में 71 केंद्रों पर कराई जाएगी। जिसमें हाईस्कूल के 26,270 तथा इंटर के 24,989 परीक्षार्थी सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा देंगे। जिसको लेकर डीआइओएस विष्णु प्रताप सिंह ने नकलविहीन परीक्षा शुरू कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीआइओएस ने बताया कि सेंटरों पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए करीब 4,500 से अधिक शिक्षकों का कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन निजी कालेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से कक्ष निरीक्षकों के लिए शिक्षकों की सूची संग ड्यूटी कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।


बावजूद इसके अभी तक लगभग 150 विद्यालयों के शिक्षकों सूची व ड्यूटी कार्ड आए हैं। जबकि 200 से अधिक विद्यालयों ने सूची उपलब्ध नहीं कराई है। जिन्हें नोटिस जारी कर शीघ्र ही शिक्षकों की सूची व ड्यूटी कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more