हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 January 2025

रोजगार मेले में पाएं 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक की नौकरी

प्रयागराज । क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां करीब 760 विभिन्न रिक्त पदों पर 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक के पैकेज पर युवाओं का चयन करेंगी। पेटीएम में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 100 पदों पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 18-35 साल के युवाओं का 18 हजार प्रतिमाह पर प्रयागराज के लिए चयन होगा।



किल्टन जियो इंजीनियरिंग डिलेवरी ब्वॉय के 400 पदों पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 18 से 45 साल के बेरोजगारों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह पर दिल्ली के लिए चयन करेगी। मीलैंड माइक्रोफिन सेल्स ऑफिसर के 50 पदों पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 18 से 29 साल के युवाओं का 12 हजार रुपये प्रतिमाह पर पूरे उत्तर प्रदेश के लिए चयन करेगी। एसके इलेक्ट्रॉनिक्स डाटा इंट्री ऑपरेटर और इलेक्ट्रिशियन के 160 पदों पर आईटीआई और डिप्लोमा धारी 18 से 40 साल के बेरोजगारों का 17200 रुपये प्रतिमाह पर पूरी यूपी के लिए चयन करेगा।



● उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थियों ने भेजा पत्र


● तीन साल के इंतजार के बाद शुरू भर्ती प्रक्रिया से असंतुष्ट


भर्ती में शामिल करें रिक्त सैकड़ों पद


प्रतियोगी छात्रों ने पाठ्यक्रम के अलावा पदों की संख्या पर भी चिंता ज़ाहिर की है। छात्रों का कहना है तीन साल बाद भर्ती आई है लेकिन नगर विकास विभाग के लगभग 300 पद बुंदेलखंड इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट अथॉरिटी के लगभग 40 पद, जल निगम (नगरीय) के 110 पद एवं उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, लघु सिंचाई विभाग जैसे अन्य विभागों के सैकड़ों पद इस भर्ती में नहीं जोड़े गए हैं। छात्रों ने भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more