हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 January 2025

बरेली समेत चार जिलों में नए डीआईओएस,

 

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के अपर सचिव शोध बने डॉ. स्कंद शुक्ल



लखनऊ। प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के आधा दर्जन से अधिक शिक्षाधिकारयों का बृहस्पतिवार को तबादला हुआ। इसके तहत बरेली, मऊ, संभल, महोबा में नए डीआईओएस की तैनाती की गई है।


शासन के अनुसार बीएसए रामपुर रहे राघवेंद्र सिंह को महोबा का डीआईओएस, राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार को डीआईओएस संभल, डायट बरेली के वरिष्ठ प्रवक्ता अजीत कुमार को डीआईओएस बरेली व अपर सचिव शोध माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज वीरेंद्र प्रताप सिंह को डीआईओएस मऊ बनाया गया है।


बरेली, मऊ समेत चार जिलों में नए डीआईओएस


माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार ने बताया कि इसी के साथ आंग्ल भाषा शिक्षण केंद्र प्रयागराज के प्राचार्य डॉ. स्कंद शुक्ल को अपर सचिव शोध माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, डीआईओएस महोबा रहे गिरधारी लाल कोली, डीआईओएस मऊ रहे रमेश कुमार सिंह, डीआईओएस बरेली रहे देवकी सिंह व डीआईओएस संभल रहे वेदराम को बेसिक शिक्षा विभाग के निर्वतन पर भेजा गया है।


सभी को तुरंत अपना कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more