हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 January 2025

यूपी के इन जिलों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, 12वीं तक की कक्षाओं का समय भी बदला

, बदायूं, शाहजहांपुर में दो दिन और बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, बरेली और प्रयागराज में 16 को खुलेंगे स्कूल


शीतलहर के चलते कई जिलों में डीएम ने स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। जबकि कुछ जिलों में स्कूलों का समय भी बदला गया है। , शाहजहांपुर और बदायूं में डीएम स्कूलों की छुट्टियां दो दिन और बढ़ा दी हैं।

यूपी में चल रही शीतलहर ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी है। शीतलहर के चलते कई जिलों में डीएम ने स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। जबकि कुछ जिलों में स्कूलों का समय भी बदला गया है।  शाहजहांपुर और बदायूं में डीएम स्कूलों की छुट्टियां दो दिन और बढ़ा दी हैं। इन जिलों में 17 जनवरी को स्कूल खोले जाएंगे। जबकि बरेली और प्रयागराज में बुधवार को अवकाश घोषित किया है।




लखीमपुर खीरी डीएम के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी शिक्षा बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। 15 जनवरी से सभी कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय सुबह 10:30 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश दिया है कि जिन विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाएँ या प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित समय पर होनी हैं, वहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को पूर्व निर्धारित समय पर बुलाने की अनुमति होगी। यह छूट केवल इन दो कक्षाओं के छात्रों के लिए ही अनुमन्य होगी। डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

वहीं बदायूं में शीतलहर एवं ठंड के चलते कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों के अलावा सभी बोर्ड के स्कूलों का दो दिन का अवकाश बढ़ा दिया है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार एवं बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह की ओर से अलग-अलग आदेश जारी किया गया है। डीआईओएस ने कहा है कि कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूल 15 एवं 16 जनवरी को बंद रहेंगे। कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं 18 जनवरी तक 10 से तीन बजे तक संचालित होंगी। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के साथ ही बा स्कूल भी दो दिन बंद रहेंगे।


शाहजहांपुर में 16 जनवरी तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं, स्कूल रहेंगे बंद

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के विद्यालयों के लिए 15 व 16 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश में बताया गया कि कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए जिन विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं है, वहां विद्यार्थियों की कक्षाएं यथासम्भव ऑनलाइन कराई जाएं। ऑनलाइन व्यवस्था न होने पर कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के मध्य किया जाए।

डीएम ने बताया कि विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया गया है। विद्यार्थी ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों, उन्हें पहनकर ही विद्यालय पहुंचे। वहीं प्रयागराज में मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर उमड़े करोड़ों श्रद्धालुओं की वापसी को देखते हुए डीएम ने बुधवार को 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि शहर में भीड़भाड़ के चलते डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा बरेली डीएम ने भी सर्दी को देखते हुए 15 जनवरी की आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more