हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 January 2025

बीएसए ने रिश्वत लेने के आरोपी शिक्षक दिनेश को किया निलंबित

 

शामली। बीआरसी कार्यालय पर तीन दिन पहले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए शिक्षक दिनेश कुमार को बीएसए लता राठौर ने निलंबित कर दिया।




तीन दिन पहले शुक्रवार को एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने बीआरसी कार्यालय पर संबद्ध सहायक शिक्षक दिनेश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई गांव धनैना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक विजय सिंह की शिकायत पर की थी। 



एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक त्रिवेंद्रपाल की तरफ से आरोपी शिक्षक दिनेश कुमार के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी शिक्षक को मेरठ एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। इस प्रकरण में बीएसए लता राठौर ने बताया कि रिश्वत लेने हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए सहायक शिक्षक दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया इस प्रकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उधर, पीड़ित शिक्षक विजय सिंह का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी शामली कुमारी प्रिंसी की भी इसमें संलिप्तता रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more