UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 February 2025

बेसिक-माध्यमिक के कर्मचारियों को जल्द एसीपी का लाभ देने की मांग

 

लखनऊ। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने माध्यमिक व बेसिक के राजकीय कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को सुनिश्चित कॅरियर प्रोन्नयन (एसीपी) का लाभ समय से देने की मांग की है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव व महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव ने इसके लिए



माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। पदाधिकारियों ने कहा कि विभागों में कार्यरत कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी, आशुलिपिक, व्यैक्तिक सहायक आदि कर्मचारियों को 10, 16 व 26 साल में पहली, दूसरी व तीसरी एसीपी स्वीकृत किए जाने


का प्रावधान है। लेकिन, कई जिलों से यह जानकारी मिल रही है कि ऐसे प्रकरणों का परीक्षण करने में वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा काफी समय लगाया जा रहा है। इसकी वजह से मंडल स्तर पर एसीपी की बैठक नहीं हो पा रही है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more