UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 March 2025

नाम और जन्मतिथि बदलकर नौकरी पाने वाली शिक्षिका की सेवा समाप्त, रिकवरी के आदेश

 

उन्नाव। नाम और जन्मतिथि बदलकर नौकरी पाने वाली शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई है। वह बांगरमऊ ब्लॉक के नेवल प्राथमिक स्कूल में तीन साल से तैनात थी।


ये भी पढ़ें - शिक्षकों-कर्मचारियों की पेंशन पर 60 व जीपीएफ के लिए 30 दिन में लेना होगा निर्णय, निर्धारित समय सीमा में निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई



यह कार्रवाई एसआईटी व डीएम स्तर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद हुई है। बीएसए ने बीईओ को शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और वेतन की रिकवरी कराने के निर्देश दिए हैं। बांगरमऊ के नसिरापुर गांव निवासी प्राची कटियार को 16 अक्तूबर 2020 को नियुक्ति पत्र मिला था। इस पर 17 अक्तूबर को बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। दो नंवबर 2020 को उन्होंने बांगरमऊ के ही नेवल प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर तैनाती मिली। तब से वहीं नौकरी कर रही थीं। 


डेढ़ साल पहले महिला ने की थी शिकायत

डेढ़ साल पहले सिविल लाइंस मोहल्ला निवासी सविता देवी ने लखनऊ में गोमतीनगर स्थित एसआईटी कार्यालय में फर्जी अभिलेखों पर नौकरी पाने की शिकायत की। बताया कि प्राची ही रत्ना कटियार पुत्री अशोक कुमार कटियार हैं। साल 2003 में प्राची ने रत्ना नाम से बांगरमऊ के दुर्गेश्वर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल किया था, जिसका अनुक्रमांक-0834840 था। 2005 में अटवा बैंक स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट पास किया था, जिसका अनुक्रमांक 0436494 है। इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से साल 2005-06 से 2008-09 तक बीएससी द्वितीय श्रेणी में पास की। अभिलेखों में जन्म तिथि 20 सितंबर 1990 दर्ज कराई गई। एसआईटी ने जांच की और फर्जी अभिलेखों पर नौकरी करने की रिपोर्ट 31 अक्तूबर 2023 को डीएम कार्यालय भेजी। डीएम ने जिले स्तर पर एडीएम, एसपी दक्षिणी और बीएसए की टीम गठित कर जांच कराई थी, उसमें भी मामला सही मिला। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि दोनों रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को शिक्षिका की सेवा समाप्त करने के बाद बीईओ को रिपोर्ट दर्ज कराने और रिकवरी करने के आदेश दिए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more