06 March 2025

कस्तूरबा में लगेंगे जेन सेट, गर्मी में परेशान नहीं होंगी छात्राएं

 

सोलर गीजर व वाशिंग मशीन की सुविधा भी, केजीबीवी के लिए पीएबी में बजट सहमति




लखनऊ। प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राओं को नए सत्र 2025-26 में गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए सभी कस्तूरबा विद्यालयों में एक-एक जेनरेटर सेट लगाया जाएगा। इसी के साथ केजीबीवी में सोलर गीजर व वाशिंग मशीन की सुविधा भी दी जाएगी। केंद्र सरकार की प्रोजेक्ट एडवायजरी बोर्ड (पीएबी) में इसके लिए अलग-अलग बजट पर सहमति दी गई है।



प्रदेश के केजीबीवी को सभी आवश्यक व

मूलभूत सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में अब प्रदेश की 568 केजीबीवी में एक-एक जेनरेटर सेट भी लगेगा। इससे आवासीय व्यवस्था में रहने वाली छात्राओं को गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही वह क्लास में भी बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगी। वहीं विद्यालयों में भी डिजिटल कामकाज व पठन-पाठन को भी इससे बेहतर किया जा सकेगा। इसके लिए आवश्यक बजट

भी स्वीकृत कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - स्कूल छोड़ बच्चे भी आधार कार्ड संशोधन के लिए लगा रहे लाइन

ये भी पढ़ें - 12 साल में सात पीसीएस परीक्षाओं के विवाद पर घिरा यूपीपीएससी

ये भी पढ़ें - अनुसूचित जाति छात्रावासों में मुफ्त भोजन की सुविधा जल्द

समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि कस्तूरबा की छात्राओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में पीएबी ने केजीबीवी में सोलर गीजर व वाशिंग मशीन की


सुविधा देने पर सहमति दे दी है। सोलर गीजर के लिए 50 हजार प्रति कस्तूरबा कुल 3.41 करोड़ और वाशिंग मशीन के लिए 13.66 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। नए सत्र में कस्तूरबा विद्यालयों में यह सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।



हर कस्तूरबा का होगा अपना स्कूल बैंड

प्रदेश के निजी विद्यालयों की तरह ही हर कस्तूरबा विद्यालयों का भी अपना स्कूल बैंड बनाया जाएगा। यह कवायद छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए की जा रही है, ताकि 26 जनवरी, 15 अगस्त आदि प्रमुख अवसरों पर केजीबीवी की छात्राओं के बैंड की भी प्रस्तुति की जा सकेगी। डॉ. मुकेश सिंह ने बताया कि इसके लिए 75 हजार प्रति केजीबीवी कुल 5.12 करोड़ का बजट पर सहमति दी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more