हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 April 2025

बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपकर मांगी पुरानी पेंशन

 

लखनऊ। पुरानी पेंशन देने की मांग के लिए रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के पदाधिकारियों ने एमएलसी पवन सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि बीटीसी 2004 बैच के शिक्षक पुरानी पेंशन देने की मांग लगातार कर रहे हैं। इस संबंध में एमएलसी को ज्ञापन दिया गया है।



उन्होंने बताया कि बीटीसी 2004 की विज्ञप्ति 28 मार्च 2005 से पूर्व कि है और नियुक्ति के लिए अलग से कोई विज्ञापन नहीं निकाला गया था। विभाग के आदेशानुसार बीटीसी 2004 बैच को पुरानी पेंशन दिया जाना चाहिए। शासन स्तर पर होने वाली 22 अप्रैल 2025 की बैठक में सामान्य बीटीसी 2004 का उल्लेख न होने से शिक्षकों में असंतोष है।


इस दौरान अनुराग सिंह राठौर, शिक्षक मंसूर अहमद, विनमोल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पंकज तिवारी, राजेश यादव, उमेश पाण्डेय, संजीव, रामकेश, ज्योति, रेनू भारती, रीटा, नम्रता श्रीवास्तव, शिप्रा, अशोक यादव, हरीश, अजय, मो. कलीम आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more