हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 April 2025

शिक्षिका पर रिवाल्वर तान जेल से छूटे युवक ने जान दी


अमरोहा, । नौगावां सादात थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में जेल से रिहा हुए आरोपी युवक ने कॉलेज में घुसकर पीड़ित शिक्षिका की कनपटी पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। यह पूरा घटनाक्रम कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शिक्षिका ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया, जिसके कुछ ही घंटों बाद आरोपी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मामला नौगावां सादात क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। मूल रूप से बरेली निवासी एक महिला की शादी हसनपुर नगर के एक इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षक से हुई थी। पति की एक दुर्घटना में मौत के बाद महिला को मृतक आश्रित कोटे में उसी कॉलेज में नौकरी मिल गई थी। फिलहाल वह क्षेत्र के गांव स्थित कॉलेज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।

ये भी पढ़ें - चेतावनी: साइबर ठगों के निशाने पर चारधाम यात्री, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

ये भी पढ़ें - पोस्ट को लाइक करना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

बताया जा रहा है कि इसी कॉलेज में फैसल नाम का युवक भी पढ़ता था। फैसल ने शिक्षिका को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया था, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। इसके बाद शिक्षिका ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने फैसल को गिरफ्तार किया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more