हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 April 2025

यूपी में कॉर्पोरेट लुक में नजर आएंगे नवनियुक्त सिपाही

 

यूपी पुलिस के खेमे में शामिल होने वाले 60 हजार से अधिक नवनियुक्त सिपाही ट्रेनिंग के बाद कॉर्पोरेट लुक में दिखेंगे। इनके काम का अंदाज भी अलग होगा। इन्हें अंग्रेजी बोलना सिखाया जाएगा। साथ ही अच्छा व्यवहार करना और तनाव प्रबन्धन पर इनकी क्लास होगी। इसके अलावा एआई तकनीक और साइबर क्राइम भी इनकी ट्रेनिंग के पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा। आईआईएम के विशेषज्ञों से भी क्लास लेने के लिए सम्पर्क किया जा रहा है।


ये भी पढ़ें - जजों की नियुक्ति में नियमों का पालन नहीं कर रहे हाईकोर्ट

ये भी पढ़ें - रजिस्ट्रार के 75 % पद पदोन्नति से भरे जाएंगे

ये भी पढ़ें - इको गार्डेन में कल हुंकार भरेंगे माध्यमिक शिक्षक

हाल ही में हुई भर्ती परीक्षा से आए रिक्रूटों की ट्रेनिंग जून में शुरू होनी है। महाकुम्भ मेले की तर्ज पर ही इन रिक्रूटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ट्रेनिंग में इन सिपाहियों को सिखाया जाएगा कि वह हमेशा बावर्दी चुस्त-दुरुस्त दिखे। नागरिकों से उनका व्यवहार अच्छा होना चाहिए। इन्हें तनाव दूर करने के उपाय भी बताए जाएंगे ताकि ये डयूटी पर मानसिक रूप से स्वस्थ दिखे। महाकुम्भ मेले में डयूटी पर आए पुलिस कर्मियों को तनाव से मुक्त रहने के टिप्स ब्रहाकुमारी संस्था की मोटिवेशनल स्पीकर शिवानी ने दिए थे।


यूपी में ही होगा नौ महीने का खास प्रशिक्षण

पहले यह तय हो रहा था कि करीब 37 हजार नवनियुक्त सिपाहियों की ट्रेनिंग पुलिस लाइन और अन्य की आरटीसी व अन्य प्रदेशों में कराई जाए। पर अब निर्णय हुआ है कि सभी रिक्रूटों की ट्रेनिंग यूपी में ही होगी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि अपने प्रदेश में ही इनकी ट्रेनिंग के लिए समुचित व्यवस्था कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण पूरा होते ही इन रिक्रूटों की ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी।


ये भी होगा ट्रेनिंग का हिस्सा

● रिटायर पुलिस अफसर अपने अनुभव सिखाएंगे


● अनुशासन प्राथमिकता में शामिल होगा


● महिला, बुजुर्गों व बच्चों से किस तरह पेश आना होगा


● एआई तकनीक व साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया जाएगा


महाकुम्भ में ट्रेनिंग के दौरान नए प्रयोग के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। ट्रेनिंग में मुख्य रूप से साइबर क्राइम, एआई तकनीक, नागरिकों से अच्छा व्यवहार, अनुशासन के साथ ही स्वस्थ दिनचर्या इनकी ट्रेनिंग का हिस्सा होंगे। इनकी पूरी ट्रेनिंग यूपी में ही आरटीसी व पुलिस लाइन में कराई जाएगी।


-प्रशांत कुमार, डीजीपी, यूपी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more