21 April 2025

पुलिस भर्ती:कम्प्यूटर टंकण परीक्षा 13 मई को

लखनऊ। पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)-2024 के 54 रिक्त पदों के लिए विभागीय परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति द्वारा भरे जाने वाले 54 पदों पर कम्प्यूटर टंकण परीक्षा 13 मई को लखनऊ में होगी। इस परीक्षा के लिए 155 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक संवर्ग सेवा नियमावली-2015 के तहत की जा रही है।


ये भी पढ़ें - स्मार्ट क्लास में ड्रिंक करती हैं मैम, एसी लगा है, फिर वहीं सो जाती हैं👉 आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- विद्यालय परिसर में रहने वाली कई छात्राएं गर्भवती

ये भी पढ़ें - एक कस्तूरबा-एक खेल योजना से सिखाएंगे छात्राओं को

टंकण परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को 100 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। विभागाध्यक्ष के परामर्श से लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में मिले कुल अंकों के आधार पर योग्यता सूची बनाई जाएगी। टंकण परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र कंप्यूटर दिया जाएगा। टंकण के लिए 25 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more