हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 April 2025

40,500 शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी, 20 मई के बाद शिक्षामित्रों का होगा समायोजन

 प्रदेश में शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया 20 मई के बाद शुरू होगी। स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने इसके लिए सभी बीएसए से आनलाइन सूचनाएं मांगी गई है। समायोजन की प्रक्रिया से प्रदेश भर के 40,500 शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान 20 मई के बाद शिक्षा मित्रों के समायोजन व स्थानांतरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।



वर्ष 2014-15 में योग्य शिक्षामित्रों को प्राथमिक विद्यालयों का शिक्षक बनाया गया था। 25 जुलाई 2017 को


सुप्रीम कोर्ट ने इस नियुक्ति को रद्द कर दिया था। बाद में ऐसे शिक्षामित्र जो दूसरे ब्लाकों में शिक्षक बनकर गए थे, उन्हें वापस अपने मूल विद्यालय भेजने की प्रक्रिया 19 जून 2018 को शुरू की गई। 24,500 शिक्षा मित्र ऐसे थे, जो अपने मूल विद्यालय वापस नहीं आ सके। अब इन्हें अपने मूल विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। वहीं महिला शिक्षा मित्र जो विवाह होने के बाद अपनी ससुराल से मायके वाले गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने आती है, उनका भी स्थानांतरण किया जाएगा। ऐसी 16,500 महिला शिक्षामित्र हैं जो जिले के अंदर एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक या फिर दूसरे जिलों में स्थानांतरण की राह देख रही हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more