हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 April 2025

दिनांक 22 अप्रैल, 2025 को पृथ्वी दिवस (Earth dary )के आयोजन के सम्बन्ध में।

 

दिनांक 22 अप्रैल, 2025 को पृथ्वी दिवस (Earth dary )के आयोजन के सम्बन्ध में।


*समस्त डायट प्राचार्य, AD BASIC, BSA/ वरिष्ठ प्रवक्ता, BEO, DCs , SRG, ARP एवं शिक्षक संकुल कृपया ध्यान दें-*

         कृपया भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में राज्य परियोजना कार्यालय के संलग्न पत्र का संज्ञान लेने का कष्ट करें, जिसके द्वारा दिनांक *22 अप्रैल,2025* को विद्यालयों में *पृथ्वी दिवस* *(Earth Day)* का आयोजन किए जाने हेतु निर्देश प्रदान किए गए हैं l तत्क्रम में भारत सरकार द्वारा निम्नवत निर्देशित किया गया है-

👉भारत सरकार द्वारा दिनांक *22 अप्रैल, 2025* को *पृथ्वी दिवस* के आयोजन हेतु *Eco Clubs* के माध्यम से *"QR Codes For Flora"* नाम से *पहल* की जा रही है l

👉उक्त पहल का उद्देश्य *डिजिटल दक्षता* को विकसित करना तथा *मिशन लाइफ* के उद्देश्यों को बढ़ावा देना है।

👉उक्त पहल *डिजिटल नवाचार* के साथ *पर्यावरण जागरूकता* से संबंधित है l

 👉"*QR Codes For Flora* गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय के अंदर अथवा बाहर *वनस्पतियों की पहचान* किया जाना तथा प्रत्येक प्रजाति के बारे में व्यापक जानकारी वाले *QR codes* तैयार करके उसके विवरण का अभिलेखीकरण किया जाना है। 

👉 उक्त गतिविधि के क्रियान्वयन हेतु *SOP* भारत सरकार के उक्त पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित किया गया है l

👉समस्त विद्यालय *QR Codes For Flora* से संबंधित गतिविधियों को विकसित पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें l

          अतः निर्देशित किया जाता है कि अपने जनपद के समस्त परिषदीय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में *पृथ्वी दिवस* का आयोजन किए जाने तथा उक्त गतिविधि को *पोर्टल पर अपलोड* किए जाने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।


 *आज्ञा से,*

 *महानिदेशक*

 *स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश*












Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more