हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 April 2025

प्रदेश में शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया 20 मई के बाद

 

लखनऊ, प्रदेश में शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया 20 मई के बाद शुरू होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने सभी जिलों के बीएसए से शिक्षा मित्रों के बारे में तीन दिनों के भीतर आनलाइन सूचनाएं मांगी गई है। साथ ही जिलों की जानकारी देने में लापरवाही बरत रहे 56 जिलों के बीएसए को फटकार भी लगाई गई है।


ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में समर कैम्प के माध्यम से बच्चों का समग्र विकास करेंगे अनुदेशक व शिक्षामित्र, बदले में मिलेगा इतना मानदेय

ये भी पढ़ें - कोविड महामारी के बाद बदले गए समय को पुनः पूर्ववत करने के संबंध में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को लिखा पत्र

स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान 20 मई के बाद शिक्षा मित्रों के समायोजन व स्थानांतरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समायोजन की प्रक्रिया से प्रदेश भर के 40,500 शिक्षामित्रों को बड़ी राहत मिलेगी।


वर्ष 2014-15 में योग्य शिक्षामित्रों को प्राथमिक विद्यालयों का शिक्षक बनाया गया था। 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने इस नियुक्ति को रद्द कर दिया था। बाद में ऐसे शिक्षामित्र जो दूसरे ब्लाकों में शिक्षक बनकर गए थे, उन्हें वापस अपने मूल विद्यालय भेजने की प्रक्रिया 19 जून 2018 को शुरू की गई। 24,500 शिक्षा मित्र ऐसे थे, जो अपने मूल विद्यालय वापस नहीं आ सके। अब इन्हें अपने मूल विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा।


वहीं महिला शिक्षा मित्र जो विवाह होने के बाद अपनी ससुराल से मायके वाले गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने आती है, उनका भी स्थानांतरण किया जाएगा। ऐसी 16,500 महिला शिक्षामित्र हैं जो जिले के अंदर एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक या फिर दूसरे जिलों में स्थानांतरण की राह देख रही हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more