हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 April 2025

PRIMARY KA MASTER: प्राइमरी स्कूल की छात्रा को पीटने के आरोप में शिक्षक को किया निलंबित

 

बिलारी। खोखड़ा उर्फ हयातपुर गांव के परिषदीय प्राइमरी स्कूल की रसोईया की बेटी को पीटने के आरोप में बीएसए ने शिक्षक मैनपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। खोखड़ा उर्फ हयातपुर गांव निवासी गीता कुमारी गांव के ही परिषदीय प्राइमरी स्कूल में लगभग तीन वर्ष से रसोई है। रसोईया की बेटी दिव्या कक्षा पांच में और बेटा पारस कक्षा दो में इसी स्कूल में पढ़ रहा है।



ये भी पढ़ें - आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर 70 हजार की रिश्वत ली, शासन को रिपोर्ट

ये भी पढ़ें - हर परीक्षार्थी की होगी आइरिस स्कैनिंग, खींची जाएगी फोटो

रसोईया गीता कुमारी की ओर से बीती नौ अप्रैल को डीएम, बीएसए और एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा गया था। रसोईया ने आरोप लगाया था कि पांच अप्रैल की दोपहर किसी छात्रा ने स्कूल की बेंच पर कुछ लिख दिया था जिसका आरोप शिक्षकों ने उसकी बेटी दिव्या पर लगा दिया बेटी के मना करने के बाद भी स्कूली शिक्षकों ने उसे इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। इस घटना को स्कूल में पढ़ने वाले उसके बेटे पारस ने देखा है।




रसोईया ने शिकायती पत्र में यह भी कहा था कि जब उसने शिक्षकों से शिकायत की तब उसके साथ अभद्रता करते हुए रसोईया की नौकरी से हटा दिया तथा उसके दोनों बच्चों के नाम भी स्कूल से काट दिए।

शुक्रवार को बीएसए ने बीईओ के साथ खोखड़ा और हयातपुर के स्कूल में जाकर जांच की थी इस दौरान रसोईया और सभी स्कूली शिक्षकों के बयान भी दर्ज किए थे। शिक्षा विभाग के सूत्रों से पता चला है कि मंगलवार को बीएसए ने खोखड़ा उर्फ हयातपुर के सहायक अध्यापक मैनपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more