हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 April 2025

सुनहरी शुरुआत से विद्यालयों में बढ़ाएंगे नामांकन

 


लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत के साथ ही ज्यादा से ज्यादा बच्चों के नामांकन का अभियान चलाया जा रहा है। अब बेसिक शिक्षा विभाग 16 अप्रैल से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के नामांकन के लिए बालवाटिका अभियान (सुनहरी शुरुआत बालवाटिका के साथ) शुरू करने जा रहा है। 




अभियान 29 अप्रैल तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को बालवाटिका के रूप में विकसित कर पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाना है। सामुदायिक सहभागिता से 3-6 साल के बच्चों को बालवाटिका में भेजने के लिए माता-पिता और समुदाय को प्रेरित भी किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बताया कि इसके साथ ही 5-6 साल के बच्चों को स्कूल की कक्षा-1 के लिए तैयार करना। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 16-17 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्राथमिक स्तर के बच्चों के समर्थन से एक प्रभात फेरी व रैली निकाली जाएगी। 18 से 21 अप्रैल के बीच विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more