हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 April 2025

कक्षा-5 के बच्चे नहीं हल कर पाए गुणा का सवाल, शैक्षिक गुणवत्ता ठीक न देख डीएम ने नाराजगी जताई

 

औरैया। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की पोल खुल गई। मंगलवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी दौलतपुर अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने कक्षा पांच के बच्चों की क्लास लगाई।



इस दौरान उन्होंने गणित विषय में 79 गुणा 78 का सवाल ब्लैक बोर्ड पर हल करने को कहा। बारी-बारी कई बच्चे बुलाए गए, लेकिन कोई सवाल को हल नहीं कर सका।

यह देख डीएम नाराज हो गए। उन्होंने शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने की नसीहत दी। उन्होंने बेसिक के अधिकारियों की भी खबर ली।

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी मंगलवार दोपहर भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दौलतपुर स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने परिसर पर नजर डाली। रजिस्टर जांचते हुए उपस्थित बच्चों व शिक्षकों की जानकारी ली। कक्षा-5 में छात्र संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - परिषदीय स्कूलों में बच्चों की सेहत का रखा जाएगा ख्याल, यूपी सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी ये जरूरी सुविधा

ये भी पढ़ें - _प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों एवं शिक्षा निदेशालय प्रयागराज / लखनऊ में आउटसोर्स कर्मियों की आवश्यकता अनुरूप मैनपावर उपलब्ध कराने के संबंध में_

इसी बीच डीएम कक्षा-5 में जा पहुंचे। छात्रों से ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल हल करने को कहा। इसी बीच बच्चों की गणित विषय में दक्षता की पोल खुल गई। बगल में खड़े शिक्षक को डीएम ने उनकी मेहनत से रूबरू कराया।

बच्चों के सही उत्तर न लिख पाने पर शिक्षकों से डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। ब्लैक बोर्ड पर सुलेख, इमला व गणित के सवाल हल कराए जाएं। जिससे उनकी झिझक दूर हो सके। उन्होंने मौके पर मौजूद बीईओ को भी निरीक्षण कर सुधार करवाने को कहा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more