हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 April 2025

5000 महिला परिचालकों के भर्ती आवेदन 25 अप्रैल तक होंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 5000 महिला परिचालकों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की गई है। ये आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन भी किए जा सकते हैं। 17 अप्रैल तक 4500 आवेदन किये जा चुके हैं। रोजगार मेले का आयोजन विभिन्न जिलों में आठ अप्रैल से शुरू हुआ था जो 17 अप्रैल तक होना था। अब ये मेला 25 अप्रैल तक चलेगा। 




ये रोजगार मेले पांच-पांच क्षेत्रों क्लस्टर बनाकर चार चरणों में होने हैं। परिवहन निगम की वेबसाइट पर आवेदन का विकल्प था। एमडी मासूम अली सरवर ने बताया कि अब ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आसानी रहेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more