हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 April 2025

प्रदेश स्तरीय शिक्षा विभाग की टीम ने जिले के कई स्कूलों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

 

शामली, गुरूवार को लखनऊ से आई शिक्षा विभाग की टीम ने जिले कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमे शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं आपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन बढ़ाने तथा डीबीटी हेतु बच्चों आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। संजय उपाध्याय उपशिक्षा निदेशक प्राइमरी, एवं आकांशा रावत विशेषज्ञ राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम द्वारा गुरूवार को जिले के कई स्कूलों के निरीक्षण किया। 






जिसमें प्राथमिक विद्यालय बनतीखेड़ा विकास क्षेत्र थानाभवन तथा कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलोन विकास क्षेत्र शामली एवं कंपोजिट विद्यालय सोंटा, विकास क्षेत्र शामली तथा पीएमश्री विद्यालय डूंडुखेड़ा विकास क्षेत्र कांधला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पंजीट कैराना का निरीक्षण किया गया। जिसमे शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं आपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन बढ़ाने तथा डीबीटी हेतु आधार कार्ड बनवाने के लिए निर्देशित किया गया। बच्चों को लर्निंग बाय लर्निंग बाय डु इट तथा कंप्यूटर लैब के द्वारा बच्चों का तकनीकी विकास करने में रुचि बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ से आई टीम के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर मौजूद रही।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more