हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 May 2025

यूपी की खूबसूरती का बखान 12 भाषाओं में

लखनऊ। पर्यटन विभाग ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के पर्यटक आकर्षणों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए एनामॉर्फिक फिल्मों के निर्माण के लिए कदम बढ़ा दिया है। तय किया गया है कि यूपी की खूबसूरती का बखान दुनिया की 12 भाषाओं में किया जाए।


विभाग के अनुसार, इस परियोजना में उत्तर प्रदेश के 12 प्रमुख पर्यटक सर्किट्स-रामायण सर्किट, कृष्ण-ब्रज सर्किट, महाभारत सर्किट, बौद्ध सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी-कबीर सर्किट आदि को फिल्माें के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इन्हें 10 विदेशी भाषाओं (फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, इतालवी, रूसी, पुर्तगाली, अरबी, थाई, जापानी और कोरियाई) में डब किया जाएगा, ताकि वैश्विक दर्शकों तक पहुंच सुनिश्चित हो। सरकार ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई अभिनव और रणनीतिक पहल की हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more