हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 May 2025

माध्यमिक स्कूलों में 5000 कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती होंगे


प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में संविदा कंप्यूटर शिक्षकों के 5000 पदों पर जल्द ही भर्ती होगी। इससे कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में शामिल कंप्यूटर साइंस विषय की सुचारू रूप से पढ़ाई हो सकेगी। शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर साइंस के करीब 5,000 शिक्षकों की भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन की मंजूरी के बाद इस दिशा में कवायद शुरू की जाएगी।



दरअसल, माध्यमिक के सभी कक्षाओं के कोर्स में 20 वर्ष से अधिक समय से कंप्यूटर साइंस विषय शामिल है, फिर भी विभाग अब तक नियमित शिक्षकों की भर्ती नहीं कर सका है। वर्ष 2018 में कंप्यूटर के 1673 सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया लेकिन मात्र 36 शिक्षकों की भर्ती हुई। नई भर्तियों के बाद कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में शामिल कंप्यूटर विषय की पढ़ाई पूरी हो सकेगी। इस संबंध में जिले स्तर से विभागीय मुख्यालय को लगातार स्मरण पत्र भेजे जा रहे थे। सूत्रों का कहना है कि विभाग ने प्रतिष्ठित संस्थानों से आईटी विषय में बीटेक कर चुके पूर्व छात्रों को इसमें विशेष अवसर देने की संस्तुति की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more