हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 May 2025

शेयर मार्केट का लालच देकर अध्यापक से 35 लाख ठगे

 

सीतापुर। शेयर मार्केट में रुपये लगाकर – लाखों कमाने का लालच देकर जालसाजों ने एक प्रधानाध्यापक से 35 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।




मछरेहटा के प्राथमिक विद्यालय कटरा में तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद रफी के – मुताबिक ठगों ने उनसे व्हाट्सएप के माध्यम – से बात करना शुरू कर दिया। फिर एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। इसमें वह स्टॉक डालते – थे। इसके साथ उनको यह भी जानकारी -मिलती थी कि कौन सा स्टॉक कब और कितने प्रतिशत बढ़ेगा।


–


उन्होंने एक लिंक से एप को डाउनलोड कर लिया था। इसमें रोहित शर्मा और दिव्या भट्ट व मुरली कृष्ण नाम के लोगों ने फोन


करके लुभावनी स्कीम बताईं। शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर 35 लाख रुपये की ठगी कर ली।


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने आरटीजीएस के माध्यम से 19 अप्रैल को 9.60 लाख रुपये, 17 अप्रैल को 22 लाख, 24 अप्रैल को यूपीआई से 50 हजार, पांच अप्रैल को 90 हजार, आठ अप्रैल को 60 हजार, नौ अप्रैल को 90 हजार और 11 अप्रैल को 50 हजार लिए। आरोपियों ने 28 अप्रैल से अब फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more