हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 May 2025

दो बाइकें भिड़ीं, शिक्षक समेत चार घायल

 

अजीतमल। अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में शिक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर नाजुक हालत देख डॉक्टर ने तीन को रेफर किया। 



ये भी पढ़ें - शिक्षकों संग छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी की तैयारी

ये भी पढ़ें - प्राथमिक विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों में हो विद्युत कनेक्शन

ये भी पढ़ें - नीट आज, गड़बड़ी करने पर तीन वर्ष की रोक लगेगी

अलीपुर निवासी कृष्ण कुमार कंपोजिट विद्यालय गोहानी कलां में शिक्षक हैं। शनिवार को छुट्टी के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में कृष्ण कुमार ने गांव के बुजुर्ग जितेंद्र कुमार दुबे को अपनी बाइक पर बैठा लिया। 


दोनों बाइक सवार अमावता रोड पर स्थित पीतांबरा ईंट भट्टा के सामने पहुंचे थे। वहां सामने से आए फफूंद के बुढ़ानपुर निवासी बाइक सवार दंपती अरविंद कुमार व गीता देवी से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में चारों घायल हो गए। 


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक देख कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार व अरविंद कुमार को रेफर कर दिया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more