हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 May 2025

कर्मचारी संगठनों के प्रति उदार है सरकार : ब्रजेश

लखनऊ, प्रदेश सरकार कर्मचारी संगठनों के प्रति लगातार उदार रवैया अपना रही है। कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जा रहा है। उनके हित में कार्य किए जा रहे हैं।



यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही। वह पीडब्ल्यूडी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के 99वां स्थापना पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय कार्यालय प्रेरणा सदन, लखनऊ में मंगलवार को आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दौरान उन्होंने संगठन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग उठाई।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर (विभागाध्यक्ष) मुकेश चंद्र शर्मा और चीफ इंजीनियर अशोक कुमार द्विवेदी ने कर्मचारियों और अधिकारियों को एक परिवार की भांती कार्य करने की सलाह दी। प्रांतीय संरक्षक सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत गूजर, वित्त मंत्री संजीव गुप्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री प्रशांत शर्मा आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more