28 May 2025

पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों की हुंकार

 

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का 99वां स्थापना दिवस मंगलवार को महात्मा गांधी मार्ग स्थित संघ भवन प्रेरणा सदन में मनाया गया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष पद्मनाभत्रिवेदी ने कहा कि यह संगठन प्रदेश के सबसे पुराने संगठनों में से है।



पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मंजीत पटेल ने कहा कि कर्मचारियों के संघर्ष के कारण ही केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन योजना में संशोधन


कर यूनीफाइड पेंशन स्कीम लागू की है। हम पुरानी पेंशन योजना भी लागू कराकर रहेंगे।


मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार कर्मचारी संगठनों व कर्मचारियों की समस्याएं निपटाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर संगठन के प्रांतीय संरक्षक सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत गूजर, संजीव गुप्ता, प्रशांत शर्मा, बृजलाल तिवारी, अशोक कुमार पांडेय मौजूद रहे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more