28 May 2025

कौशल विकास प्रशिक्षण के 90 दिन में दिलाना होगा काम

लखनऊ, । अब कौशल विकास का प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को 90 दिनों में रोजगार दिलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रमों व रोजगार के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है।



वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 70 प्रतिशत तक मासिक उपस्थिति वाले युवाओं को रोजगार मेले में सम्मिलित किया जाएगा। प्रशिक्षण हासिल होने के बाद युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। उप्र कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण प्रदाता कंपनियों पर सख्ती कर रहा है। यही नहीं अब 75 प्रतिशत प्लेसमेंट उत्तर प्रदेश में ही कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे जिलों में रोजगार पाने वाले युवाओं का आगे सत्यापन भी कराया जाएगा। बीते 11 वर्षों में 16.55 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more