30 June 2025

6238 तकनीशियन पदों पर होगी भर्ती

प्रयागराज। रेलवे बोर्ड ने पूरे देश में तकनीशियन के 6238 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्तियां रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से की जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को 239 पदों का कोटा मिला है, जिसकी नियुक्ति प्रक्रिया आरआरबी प्रयागराज के माध्यम से की जाएगी।


रेलवे में तकनीशियन की यह बहुप्रतीक्षित भर्ती लंबे समय बाद निकली है। अभ्यर्थी rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी दो श्रेणियों में नियुक्ति होगी। तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) पर 183 पद और तकनीशियन ग्रेड-3 पर 6055 पद हैं। ग्रेड-1 के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष जबकि ग्रेड-3 के लिए 30 वर्ष तय की गई है।