प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान तथा शिक्षकों के लिए 10 जून से ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें कई तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से शिक्षकों को आवेदन के लिए कम से कम तीन दिन का समय और देने की मांग की गई है। आठ महत्वाकांक्षी जनपदों से अध्यापकों के ऑनलाइन स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने गुरुवार को शिक्षा निदेशालय में धरना देने का निर्णय लिया है।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

