हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 December 2025

कॉमन कटऑफ लागू करने की मांग


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में कॉमन कटऑफ लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच की ओर से सलोरी शुक्ला मार्केट तिराहे से शनि देव मंदिर तक मोमबत्ती मार्च निकाला गया। मंच संयोजक पंकज पांडेय ने संयुक्त भर्ती प्रणाली लागू करने की मांग की। वहीं, शीतला प्रसाद ओझा की अध्यक्षता में छात्रों की बैठक में शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं लंबित रहने और गड़बड़ी को लेकर प्रतियोगियों ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में रितेश गुप्ता, राकेश, नीरज मिश्रा, विशाल सिंह, संदीप कुमार, सुनील पांडे, रजनी मिश्रा व अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more