UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 January 2026

बीएलओ आज 1.77 लाख बूथों पर दिखाएंगे ड्राफ्ट सूची


चार दिनों में 94252 ने फार्म -6 भरा

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद अभी तक 94252 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरा है। राजनीतिक दलों की ओर से 1796 फॉर्म भरवाए गए हैं और 92456 मतदाताओं ने सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरा है। प्रदेश में अभी तक मतदाता बनने के लिए कुल 17.12 लाख लोगों ने फॉर्म भरे हैं। वहीं मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए बीते चार दिनों में 175 लोगों ने फॉर्म-7 भरा है।



लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत जारी 12.55 करोड़ लोगों की ड्राफ्ट मतदाता सूची रविवार को बीएलओ बूथ पर प्रदर्शित करेंगे। ऐसे लोग जो ऑनलाइन अपना नाम सूची में नहीं देख सके हैं, वे बूथ पर जाकर सूची देख सकते हैं और नाम न होने पर आपत्ति या फिर नया मतदाता बनने को फॉर्म-6 भर सकते हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 12.55 करोड़ मतदाताओं में से 1.04 करोड़ ऐसे हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। लोगों के खुद के नाम के अलावा माता-पिता, बाबा-दादी व नाना-नानी के नाम से उन्हें मैप किया जा रहा है। ऐसे लोग जिनकी मैपिंग नहीं हुई है, उन्हें जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट व शैक्षिक प्रमाण पत्र सहित 13 दस्तावेज नोटिस मिलने पर जमा करना होगा। यूपी में 1200 की जनसंख्या पर अब एक बूथ बनाया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more