UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 January 2026

तैनाती के लिए आमरण अनशन पर बैठेंगे शिक्षक



प्रयागराज । 27 जून 2025 को एसपी भगत इंटर कॉलेज मथुरा से ऑनलाइन माध्यम से सीएवी इंटर कॉलेज स्थानान्तरित प्रवक्ता अर्थशास्त्र ओम प्रकाश ने कार्यभार ग्रहण करवाने के लिए सोमवार से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चतकालीन आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। शिक्षक ओम प्रकाश का कहना है कि स्थानान्तरण के बाद मथुरा से आठ अगस्त 2025 को कार्यमुक्त हुए थे।


वह छह महीने से लगातार शिक्षा निदेशक कार्यालय, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के अलावा सीएवी इंटर कॉलेज के चक्कर लगाकर थक गए हैं। अंत में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जिस पर निदेशक, जेडी और डीआईओएस को निर्देशित दिए गए हैं। लेकिन अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया है। लिहाजा जब तक कार्यभार ग्रहण कराते हुए वेतन भुगतान नहीं होता तब तक आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल पर बैठा रहूंगा। वहीं सीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य केके प्रसाद का कहना है कि प्रवक्ता अर्थशास्त्र के पद पर डेढ़ साल पहले एक शिक्षिका का तबादला हुआ था लेकिन कार्यभार ग्रहण नहीं होने के कारण उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका कर दी। वह मामला कोर्ट के विचाराधीन है। इस बीच छह महीने ओम प्रकाश का तबादला हो गया।


वहीं, डीआईओएस पीएन सिंह का कहना है कि मामले की सुनवाई बड़े अफसर कर रहे हैं जैसा निर्णय होगा उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more