UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 January 2026

बंद स्कूल में धर्म परिवर्तन,चार पर मुकदमा

 

कानपुर देहात में बंद स्कूल में धर्म परिवर्तन,चार पर मुकदमा



कानपुर देहात में बंद स्कूल में धर्म परिवर्तन,चार पर मुकदमा

कानपुर देहात, अकबरपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे बंद एक स्कूल में कौशल विकास प्रशिक्षण की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का खुलासा हुआ है। शनिवार को निबौली गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने धर्म परिवर्तन कराने की बात स्वीकारी है। कृपालपुर गांव के पास नित्या एकेडमी के नाम से स्कूल चलता था। कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बाद यहां मछलीपट्टनम आंध्र प्रदेश की संस्था नवाकांती सोसाइटी की ओर से कौशल विकास प्रशिक्षण की आड़ में गरीब तबके और दलितों को रुपये, हैंडपंप व मुफ्त सिलाई मशीन का लालच देकर धर्म परिवर्तन का खेल चलाया जा रहा था। निबौली गांव के रहने वाले रामभरोसे ने अकबरपुर पुलिस को तहरीर देकर नवाकांती सोसाइटी के एकांउटेट/मैनेजर डेनियल शरद सिंह निवासी आईटीआई माउंटेन स्कूल के पास सीपरी बाजार झांसी के अलावा पादरी हरिओम त्यागी निवासी पातेपुर अकबरपुर और प्रधानाचार्य सावित्री शर्मा निवासी नेहरू नगर अकबरपुर व एक अन्य के खिलाफ धर्म परिर्वतन कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। कन्नौज में इस तरह के रैकेट के पकड़े जाने के बाद मिले इनपुट पर पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया। चारों पर रिपोर्ट दर्ज कर अकबरपुर पुलिस ने डेनियल शरद सिंह, हरिओम त्यागी और सावित्री शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने प्रलोभन देकर गरीब तबके के लोगों को ईसाई धर्म में कन्वर्ट करने की बात स्वीकारी है। इनके विदेश से भी इनके तार जुड़े होने के संकेत मिले हैं। बैंक एकाउंट आदि की छानबीन की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more