UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 January 2026

BLO ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 6 शिक्षक तत्काल निलंबित

 

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभागीय कार्रवाई करते हुए 6 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



जानकारी के अनुसार, BLO ड्यूटी के दौरान संबंधित शिक्षकों द्वारा न तो निर्धारित कार्यों का सही ढंग से निर्वहन किया गया और न ही विभागीय नोटिसों का संतोषजनक जवाब दिया गया। कुछ शिक्षकों द्वारा अधिकारियों के फोन कॉल तक रिसीव नहीं किए गए, जिसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया।


शिक्षा विभाग की इस सख्त कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। BLO ड्यूटी शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें कोताही करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।


फिलहाल निलंबित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more