UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 January 2026

LT ग्रेड / आगामी TGT भर्ती में जूनियर टीईटी लागू होने की प्रबल संभावना, मामला निर्णायक मोड़ पर

शिक्षक भर्ती से जुड़े एक अहम मामले में LT ग्रेड और आगामी TGT भर्तियों में जूनियर टीईटी (Junior TET) को लागू किए जाने की संभावना तेज हो गई है। यह मामला इस समय न्यायालय में निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और अब तक की सुनवाई में कोर्ट याचिकाकर्ता की दलीलों से सहमत नजर आ रही है।

सूत्रों के अनुसार, न्यायालय ने अब तक की कार्यवाही में यह संकेत दिए हैं कि याचिकाकर्ताओं की मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को निर्धारित कर दी गई है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों और कानूनी जानकारों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए करीब 99 प्रतिशत संभावना है कि LT ग्रेड और TGT की आगामी भर्तियों में जूनियर टीईटी को अनिवार्य किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो इसका सीधा प्रभाव हजारों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा, जो इन भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं।

फिलहाल, सभी की नजरें 21 जनवरी की सुनवाई पर टिकी हैं। इस दिन आने वाला फैसला या टिप्पणी न केवल इस केस की दिशा तय करेगी, बल्कि भविष्य की शिक्षक भर्तियों की पात्रता शर्तों को भी स्पष्ट कर सकती है।

👉 अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे आधिकारिक आदेश और न्यायालय के अंतिम निर्णय का इंतजार करें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more