हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 February 2026

दिल्ली पुलिस में सिपाही के 20% पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित


नई दिल्ली,  । सेना में अग्निवीर के तौर पर भर्ती होने वाले नौजवानों को दिल्ली पुलिस की बहाली में बड़ा फायदा मिलेगा। दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 20 फीसदी पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे। इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को भर्ती नियम में संशोधन को मंजूरी दे दी।


सीधी प्रक्रिया से भर्ती : वर्तमान में दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के 42 हजार 451 स्वीकृत पद हैं। कांस्टेबलों की नियुक्ति सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से होती है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। भर्ती नियमों में संशोधन के बाद बड़ी संख्या में पूर्व अग्निवीर दिल्ली पुलिस में नियुक्ति के पात्र होंगे।


लोक निवास की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट और निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा अग्निवीर योजना के प्रथम बैच के अभ्यर्थियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष में पांच वर्ष तक की छूट दी जाएगी।


पूर्व प्रशिक्षण और अनुभव का लाभ मिलेगा : बता दें कि अग्निवीर योजना की शुरुआत वर्ष 2022 में भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए की गई थी। नए प्रावधान से यह सुनिश्चित होगा कि सेना में चार वर्ष की सेवा देने वाले पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सुरक्षा एजेंसियों में अवसर मिले। इससे उनके पूर्व प्रशिक्षण और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें समाज की सेवा करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more