24 February 2026

श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए नियमों में बदलाव

नई दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा में बेहतर सहयोग देने के लिए श्रम कल्याण योजना (शिक्षा घटक) में अहम बदलव किया। यह कदम सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने और श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद करने के उद्देश्य से उठाया गया है।



मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि अभी तक प्रावधान था कि एक छात्र एक ही स्कॉलरशिप ले सकता है, जिसके चलते कई बार असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के बच्चे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की अधीन संचालित योजना से स्कॉलरशिप नहीं ले पाते थे, लेकिन अब इसमें अहम बदलाव किया गया है, जिसके बाद अब इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने वाला छात्र पात्र होने पर केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी मेरिट आधारित छात्रवृत्ति का लाभ भी साथ ले सकेगा।