हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 February 2026

हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार करने के आरोप में बीएसए घिरीं, शिक्षक उत्पीड़न मामले में बीएसए पर कार्रवाई की संस्तुति!

 

♦हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार करने के आरोप में बीएसए घिरीं, शिक्षक उत्पीड़न मामले में बीएसए पर कार्रवाई की संस्तुति!


♦डीएम दिव्या मित्तल जे बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन एवं विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन किया प्रेषित।



✍️ #देवरिया/#गोरखपुर में कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है।जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में, उप जिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को सदस्य नामित करते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच कर अपनी आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत की गई।


♦जांच आख्या में यह तथ्य प्रकाश में आया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के बावजूद लगभग एक वर्ष तक बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव द्वारा प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। जांच में यह भी उल्लेखित किया गया कि आदेश के अनुपालन में विलंब एवं उदासीनता के कारण परिस्थितियाँ प्रतिकूल बनीं, जिससे यह अप्रिय घटना घटित हुई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more