24 February 2026

टीईटी की अनिवार्यता: प्राथमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर दर्ज कराया विरोध, 26 को देंगे धरना

लखनऊ। देश भर के प्राथमिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के विरोध में दूसरे चरण का आंदोलन शुरू हो गया है। इसके तहत टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार से शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन किया।

इसी क्रम में 26 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में बीएसए कार्यालय पर शिक्षक धरना देंगे और जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।

टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि यह विरोध 25 फरवरी तक चलेगा। 26 फरवरी को सभी जिलों में बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं डीएम कार्यालय तक मार्च कर पीएम को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से इसके लिए मार्ग में सुधार कर संसद सत्र के दौरान इसे संशोधित कर देश भर के लाखों शिक्षकों को राहत दी जाए।