हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 February 2026

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मिले


लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की।


अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लगभग 18 महीने से सुप्रीम कोर्ट में केवल तारीख पर तारीख मिल रही है। उप मुख्यमंत्री को अभ्यर्थियों ने विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले का निराकरण होगा। उपमुख्यमंत्री से मिलने वालों में हसीन और पुष्पेंद्र कुमार शामिल थे। अभ्यर्थियों ने जल्द ही आंदोलन तेज करने की भी बात कही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more