21 February 2026

आठ हजार डिजिटल उद्यमी बनाए जाएंगे,बजट में ये भी खास : मुख्यमंत्री किसानों को आज देंगे बड़ा तोहफा

 

विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को डिजिटल उद्यमी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 8000 न्याय पंचायतों में सरकार की मदद से ये उद्यमी बनाए जाएंगे। इनमें से आधी महिलाएं होंगी। सरकार इन्हें अपना डिजिटल उद्यम शुरू करने के लिए दस लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण देगी। महिलाओं के लिए महिला उद्यमी विपणन केंद्र भी स्थापित करने की घोषणा की है। इन्हें भी हर न्याय पंचायत में खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं।