21 February 2026

Gold Silver Price: सोना चमका, 850 रुपये चढ़ा, चांदी ने दिखाया अलग रंग, नए रेट जान लीजिए

सोने में ₹ 850 की बढ़ोतरी हुई, चांदी स्थिर

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में 850 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही। हालांकि, चांदी 2,64,000 रुपये प्रति किग्रा पर ही बनी रही।