प्रयागराज, भाजपा के वरिष्ठ नेता पर एक अधिवक्ता से दस लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता को उत्तर प्रदेश शासन न्याय अनुभाग में विधि अधिकारी पद पर नियुक्ति का झांसा दिया गया।
अधिवक्ता ने उपमुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता है। फाफामऊ के अधिवक्ता के शिकायती पत्र के मुताबिक, भाजपा नेता ने तीन अक्तूबर 2024 को जारी शासनादेश समीक्षा अधिकारी (उत्तर प्रदेश महाधिवक्ता एवं विधि अधिकारी अधिष्ठान सेवा-पंचम संशोधन) नियमावली के तहत नियुक्ति कराने का झांसा दिया। अधिवक्ता ने तीन व आठ नवंबर 2024 को खाते से दो बार में दस लाख रुपये दिया। इंतजार के बाद भी न तो पद मिला और न ही रुपये वापस मिले।

