22 February 2026

छुट्टी मांगने गई कक्षा चार की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने की छेड़खानी

 

बरसठी (जौनपुर)। बरसठी थाना क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में शनिवार को गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। 


कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रजनीश निषाद पर कक्षा चार की एक छात्रा के साथ अश्लील और छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बीएसए ने बीईओ से जांच रिपोर्ट मांगी है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब एक बजे छात्रा विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रजनीश निषाद के पास छुट्टी मांगने पहुंची थी।