22 February 2026

स्कूल में छात्र के झाडू लगाने पर शिक्षक से जवाब तलब

 

नरैनी (बांदा), जमवारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र द्वारा झाड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बीईओ ने मामले का संज्ञान लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि आपका अपना अपडेटमार्ट्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।




जमवारा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र का झाडू लगाते वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। छात्र स्कूल के कक्ष, बरामदा और परिसर में झाड़ लगाकर सफाई कर रहे थे। ग्रामीणों ने देखा तो वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।


साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी फोन कर मामले की सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा ने विद्यालय के इंचार्ज प्रधानध्यापक खालिद खान को नोटिस जारी की है। कहा कि समय से स्पष्टीकरण न मिलने पर आपके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इधर इंचार्ज प्रधानध्यापक खालिद खान ने बताया कि आठ माह से सफाई कर्मी नहीं हैं। जिससे मजबूरी में बच्चों से स्कूल की सफाई करानी पड़ती है।