प्रयागराज,। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2025 के जरिए 15,130 पदों पर भर्ती होगी। आयोग की नौ जून 2025 की अधिसूचना में 14,582 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। हालांकि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों,विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के 548 और पदों का अधियाचन भेजा है।
एसएससी की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार 15130 पदों में से 6464 अनारक्षित, 3834 ओबीसी, 2223 एससी, एसटी 1134, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 1475 पद शामिल है। सर्वाधिक 6626 पद वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में अधीक्षक के हैं। इंस्पेक्टर इनकम टैक्स के 412 जबकि टैक्स असिस्टेंट के 1294 पद शामिल हैं। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) में इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) के 1306, इंस्पेक्टर (एक्जामिनर) के 137, इंस्पेक्टर के 353, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 183 टैक्स असिस्टेंट के 771 पद शामिल हैं। एसएससी ने जेई (सिविल, मेकैनिकल,इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के पेपर-वन का परिणाम घोषित कर दिया है।

