हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 March 2026

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संघ आज से निकालेगा मशाल जुलूस

 

लखनऊ। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्यता के विरोध में शनिवार से अपना प्रदर्शन तेज करेगा। इसके तहत 15 मार्च तक अलग-अलग जिलों में शाम को मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज किया जाएगा। 


बरेली में 👇




सात मार्च शाम 5:30 बजे बरेली समेत पांच जिलों में यह जुलूस निकाला जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट प्रदान किए जाने की मांग की जाएगी। यूटा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि इसके बाद अगले चरण के आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more