यूपी के बाराबंकी के लिए गर्व का पल है। राम सेवक यादव स्कूल के पूर्व छात्र अभिजीत नंदन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 294 हासिल कर IAS के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके पिता जगन्नाथ यादव उसी स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। बेटे की इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिजीत का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया, साथ ही लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

