07 March 2026

फरार चल रहे निलम्बित बीएसए व लिपिक पर इनाम घोषित



गोरखपुर। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह खुदकुशी कांड में फरार चल रहीं देवरिया की निलम्बित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर गोरखपुर एसएसपी ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बलिया, प्रयागराज, लखनऊ और देवरिया में दबिश डाल रही है।दोनों आरोपी पुलिस को पिछले 12 दिन से छका रहे हैं।